एनसीपी में संगठनात्मक बदलाव के संकेत: 27 सितंबर को नासिक में होगा राज्यव्यापी शिविर

निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ा रुख अपनाया है. एनसीपी कोर समिति की बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं और युवाओं को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी.
‘देवगिरी’ बंगले में आयोजित बैठक में डीसीएम सुनेत्रा ने नेताओं को आपसी मतभेद भूलकर आखिरी पायदान के कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क साधने के निर्देश दिए. उनके इस सख्त रवैये से पार्टी में जल्द ही बड़े संगठनात्मक फेरबदल की संभावना प्रबल हो गई है.

नासिक में जुटेगे प्रमुख नेता

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने बैठक के बाद बताया कि 27 सितंबर को नासिक में एक दिवसीय राज्यव्यापी शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में राज्यभर से लगभग 700 से 750 प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है. शिविर का मुख्य उद्देश्य पार्टी की भावी नीतियों को अंतिम रूप देना और युवाओं तक अपनी विचारधारा पहुंचाना है.

चुनावों के लिए जिम्मेदारियां तय

आगामी जिला परिषद चुनावों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटील को 22 जिलों का मुख्य समन्वयक बनाया गया है. वे सीमित समय में संगठन को मजबूत करने की कार्ययोजना तैयार करेंगे. इसके अलावा मतदाता सूची और चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों के लिए नवाब मलिक को मुख्य समन्वयक तथा अनिल भाईदास पाटील को सह-समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh