मध्य रेल की छह एकतरफा विशेष ट्रेनें

मुंबई से नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर और सोलापुर के लिए अतिरिक्त सेवा

मुंबई, 25 सितंबर। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्रा मांग को देखते हुए मध्य रेल मुंबई से नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर और सोलापुर के लिए छह एकतरफा विशेष ट्रेनें चलाएगा। इन विशेष सेवाओं का संचालन 27 और 28 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

सीएसएमटी से नागपुर के लिए दो विशेष ट्रेनें

ट्रेन संख्या 01105 सीएसएमटी–नागपुर एकतरफा विशेष ट्रेन 27 सितंबर को सुबह 11.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01109 सीएसएमटी–नागपुर एकतरफा विशेष ट्रेन 28 सितंबर को रात 12.25 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 3.32 बजे नागपुर पहुंचेगी।

दोनों ट्रेनों का ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव और वर्धा स्टेशनों पर होगा।

Advertisement

सीएसएमटी–अमरावती विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 01107 सीएसएमटी–अमरावती एकतरफा विशेष ट्रेन 27 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5.20 बजे अमरावती पहुंचेगी। यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर और बडनेरा स्टेशनों पर रुकेगी।

कोल्हापुर के लिए भी विशेष सेवा

ट्रेन संख्या 01111 सीएसएमटी–श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस, कोल्हापुर एकतरफा विशेष ट्रेन 28 सितंबर को सुबह 11.30 बजे सीएसएमटी से रवाना होकर उसी दिन रात 10.40 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। इसके ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, जेजुरी, लोणंद, सातारा, कराड, किर्लोस्करवाड़ी, सांगली, मिरज और हातकणंगले स्टेशनों पर होंगे।

सोलापुर के लिए दो ट्रेनें

ट्रेन संख्या 01115 एलटीटी–सोलापुर एकतरफा विशेष ट्रेन 27 सितंबर को रात 9.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे सोलापुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01117 भी 28 सितंबर को रात 9.30 बजे एलटीटी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे सोलापुर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव ठाणे, पनवेल, लोनावला, पुणे, दौंड और कुर्डुवाड़ी स्टेशनों पर होगा।

सभी ट्रेनों में 22 कोच

मध्य रेल के अनुसार, सभी छह विशेष ट्रेनों में 2 एसी 3-टियर, 12 स्लीपर क्लास, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन सहित कुल 22 कोच होंगे।

26 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

इन सभी विशेष ट्रेनों की बुकिंग 26 सितंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) केंद्रों तथा पर शुरू होगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh