गणपति उत्सव के लिए मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी के बीच स्पेशल ट्रेन

रीमा सिंह

मुंबई,11 सितंबर।

गणपति फेस्टिवल के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल और सावंतवाड़ी रोड के बीच विशेष किराए पर गणपति फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में निर्धारित तिथियों पर कुल चार सेवाएं देगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09019 मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी रोड स्पेशल 25 और 26 सितंबर 2026 को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 2.30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 09020 सावंतवाड़ी रोड-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 26 और 27 सितंबर 2026 को सावंतवाड़ी रोड से सुबह 4.50 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 8.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

Advertisement

कई स्टेशनों पर ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावर्डा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और जराप स्टेशनों पर रुकेगी।

12 सितंबर से बुकिंग

ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन संख्या 09019 की बुकिंग 12 सितंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और की वेबसाइट पर शुरू होगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh