उद्धव ठाकरे की पार्टी में फिर हलचल, आनंद दुबे के फैसले पर टिकी नजरें

सीजेपी के आंदोलन को शिवसेना (यूबीटी) के समर्थन से नाराजगी की चर्चा, आज मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं पार्टी प्रवक्ता।

राहुल गुप्ता

मुंबई, 12 अक्टूबर। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में एक और राजनीतिक घटनाक्रम की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी के नेता और प्रवक्ता आनंद दुबे के इस्तीफा देने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को शिवसेना (यूबीटी) के समर्थन से वह नाराज हैं। सूत्रों के मुताबिक, आनंद दुबे आज दोपहर 2 बजे मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनके इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आंदोलन में शामिल होने पर जताई नाराजगी?

जानकारी के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी आंदोलन में शिवसेना (यूबीटी) के शामिल होने को लेकर आनंद दुबे की नाराजगी की चर्चा है। बताया जा रहा है कि उनका मानना है कि इस आंदोलन के जरिए संवैधानिक संस्थाओं की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है। हालांकि, आनंद दुबे की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement

सीजेपी के आंदोलन को शिवसेना (यूबीटी) का समर्थन

दरअसल, मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आंदोलन किया था। शिवसेना (यूबीटी) ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया। रविवार को पार्टी नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अमित ठाकरे सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदर्शन में पहुंचे थे।

इस दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा था कि विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा।

पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल हैं आनंद दुबे

आनंद दुबे शिवसेना (यूबीटी) के चर्चित नेताओं में गिने जाते हैं। वह पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर टेलीविजन बहसों में पार्टी का पक्ष रखते रहे हैं और उद्धव ठाकरे के करीबी नेताओं में शामिल माने जाते हैं।

उनके संभावित इस्तीफे की खबरों से पार्टी में हलचल की चर्चा है। हालांकि, फिलहाल शिवसेना (यूबीटी) की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और आनंद दुबे ने भी अपने फैसले की पुष्टि नहीं की है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh