न्यूज़म ब्यूरो
ठाणे, 3 सितंबर।ठाणे क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स सेल ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5.67 करोड़ कीमत की MD ड्रग्स जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि जब्त की गई ड्रग्स की सप्लाई कहां और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।
वहीं, ठाणे क्राइम ब्रांच ने एक और अहम कार्रवाई करते हुए 180 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने जांच के बाद इन मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों की पहचान कर सकुशल वापस सौंप दिया
क्राइम ब्रांच की इन दोनों कार्रवाइयों को अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।