बीड और पुणे के बीच शुरू होगी पहली दैनिक ट्रेन सेवा

17 सितंबर को उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी

नियमित सेवा जल्द शुरू होगी

रीमा सिंह

मुंबई, 16 सितंबर।

मध्य रेल द्वारा मराठवाड़ा और पुणे के बीच रेल संपर्क मजबूत करने के लिए बीड और पुणे के बीच पहली दैनिक ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, सांसद बजरंग सोनवणे, विधायक संदीप क्षीरसागर और अन्य गणमान्य अतिथि 17 सितंबर 2026 को बीड रेलवे स्टेशन से बीड-पुणे उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

Advertisement

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 01401 बीड से पुणे के बीच चलेगी। यह ट्रेन अमलनेर भांड्याचे, न्यू आष्टी, नारायणडोह, अहिल्यानगर, श्रीगोंदा रोड, दौंड कॉर्ड लाइन और उरुली स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में 2 एसी 2-टियर, 3 एसी 3-टियर, 4 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन शामिल होंगे।

नियमित सेवा का समय बाद में जारी होगा

मध्य रेल के अनुसार, ट्रेन संख्या 11434/11433 पुणे-बीड-पुणे दैनिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इसके समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

नई रेल लाइन के बाद अहम उपलब्धि

बीड-पुणे ट्रेन सेवा की शुरुआत अहिल्यानगर-बीड-पारली वैजनाथ नई रेल लाइन परियोजना के अहिल्यानगर-बीड खंड के कमीशनिंग के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इससे बीड को पुणे से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

यात्रियों को शिक्षा, चिकित्सा और कारोबार में सुविधा

नई ट्रेन सेवा से विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को पुणे आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इससे मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र के बीच संपर्क मजबूत होने के साथ क्षेत्र में पर्यटन, स्थानीय कारोबार और कृषि उपज के परिवहन को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

बीड मराठवाड़ा का ऐतिहासिक और कृषि प्रधान जिला है तथा कंकालेश्वर मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। वहीं पुणे शिक्षा, उद्योग और आईटी क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है। दोनों क्षेत्रों के बीच सीधी रेल सेवा से यात्रियों को सड़क परिवहन के अतिरिक्त एक रेल विकल्प उपलब्ध होगा।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh