नागपुर में नहाने गए तीन मजदूर गहरे तालाब में डूबे, 2 के शव बरामद; तीसरे की तलाश जारी

राहुल गुप्ता
नागपुर, 27 सितंबर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रामटेक-मौदा रोड स्थित नगरधन इलाके में खेत के तालाब में नहाने गए तीन मजदूर डूब गए। इनमें से दो के शव स्थानीय मछुआरों की मदद से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे मजदूर की तलाश जारी है। तीनों बिहार के रहने वाले थे और एक राइस मिल में काम करते थे।

नहाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

पुलिस के अनुसार, तीनों मजदूर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे काम खत्म करने के बाद खेत में बने तालाब में नहाने गए थे। तालाब की गहराई करीब 15 से 20 फीट बताई जा रही है। नहाने के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

तीनों की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष बताई गई है। मृतकों में गुलशन कुमार पूर्णिया और रूपेश कुमार खगड़िया, बिहार के रहने वाले थे। तीसरे मजदूर की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो पूर्णिया का निवासी बताया गया है।

दो शव बरामद, तीसरे की तलाश

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मछुआरों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। काफी प्रयास के बाद दो मजदूरों के शव तालाब से बाहर निकाले गए, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। रामटेक पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पालघर में समुद्र में डूबा कंटेंट क्रिएटर

वहीं, महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में कलंब बीच के पास एक अलग घटना में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर कृष्णा अनिल विश्वकर्मा समुद्र में डूब गए। परिजनों के मुताबिक, वह दोपहर करीब 12 बजे समुद्र में गए थे और कुछ देर बाद तेज लहरों की चपेट में आ गए।

Advertisement

समुद्र की गहराई और तेज बहाव के कारण आसपास मौजूद लोग तत्काल उनकी मदद नहीं कर सके। पुलिस और अन्य लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh