न्यूज़म ब्यूरो
ठाणे, 3 अक्टूबर। महाराष्ट्र ठाणे जिला के उल्हासनगर के धोबीघाट इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। खेमानी-धोबीघाट मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बच्ची की पहचान महेक के रूप में हुई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण पहले भी हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
इस दर्दनाक घटना के बाद महादेव कंपाउंड परिसर में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।