पर्व-त्योहारों पर पश्चिम रेलवे चलाएगी दो विशेष ट्रेनें

रीमा सिंह

मुंबई, 10 सितंबर।

पर्युषण और दिवाली त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें दादर–हजरत निजामुद्दीन और बांद्रा टर्मिनस–भावनगर टर्मिनस के बीच विशेष किराये पर चलाई जाएंगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

बांद्रा–भावनगर के बीच विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 09023 बांद्रा टर्मिनस–भावनगर विशेष ट्रेन 15 सितंबर को शाम 7.25 बजे बांद्रा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10.30 बजे भावनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09024 भावनगर–बांद्रा विशेष ट्रेन 16 सितंबर को शाम 5.40 बजे भावनगर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.25 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

Advertisement

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद, बोटाद, ढोला, सोनगढ़ और सिहोर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।

दादर–निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट

ट्रेन संख्या 04001 दादर–हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार रात 12.15 बजे दादर से रवाना होकर उसी दिन रात 9.35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04002 हजरत निजामुद्दीन–दादर विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार रात 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10.40 बजे दादर पहुंचेगी। इसका संचालन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक होगा।

दोनों दिशाओं में ट्रेन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा और कोसी कलां स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें प्रथम वातानुकूलित, वातानुकूलित द्वितीय और तृतीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।

11 और 12 सितंबर से बुकिंग

09023 और 09024 की बुकिंग 11 सितंबर से, जबकि 04001 की बुकिंग 12 सितंबर से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों (PRS) और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh