प्रेम में हुआ अपमान, पहुंच गए श्मशान

सुसाइड नोट में मारपीट और अपमान का उल्लेख,पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज़म ब्यूरो

बोईसर, 27 अक्टूबर। पालघर जिले के बोईसर में 27 वर्षीय युवक ने कथित मारपीट और अपमान से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को दांडीपाड़ा स्थित जिला परिषद स्कूल परिसर में पानी की टंकी से उसका शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान तलवाड़ा निवासी प्रतीक भगवान डुकले के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, प्रतीक तारापुर औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करता था। उसकी जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मारपीट और अपमानजनक व्यवहार का उल्लेख है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग को लेकर 26 अक्टूबर को उसे नागझरी इलाके में ले जाकर पीटा गया था।

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार श्रीकांत पांचाल समेत तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh