नवरात्रि-दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्यवाही, 12.74 करोड़ का खाद्य भंडार जब्त

महाराष्ट्र में मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर 68 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए।

राहुल गुप्ता

मुंबई, 27 अक्टूबर। महाराष्ट्र में नवरात्रि और दिवाली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने राज्यभर में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान करीब 12.74 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया गया। विभाग ने घटिया गुणवत्ता वाले, संभावित मिलावटी और गलत लेबल वाले खाद्य पदार्थों के साथ एक्सपायरी डेट पार कर चुके उत्पादों तथा कोल्ड स्टोरेज में रखे भंडार की भी जांच की।

68 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 68 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। प्रशासन ने त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया।

Advertisement

जांच के दौरान ऐसे खाद्य पदार्थों और भंडार पर ध्यान दिया गया, जिनकी गुणवत्ता संदिग्ध थी या जिन पर सही लेबल नहीं लगाए गए थे। इसके अलावा एक्सपायरी डेट पार कर चुके उत्पादों की भी जांच की गई।

गुटखा और तंबाकू के मामलों में 20 गिरफ्तार

प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू से जुड़े मामलों में 22 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एफडीए की इस कार्यवाही का उद्देश्य त्योहारों के दौरान मिलावटी और नियमों के विरुद्ध बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों पर रोक लगाना तथा लोगों की सेहत की सुरक्षा करना है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh